तवे से जुड़ा है घर की खुशहाली का कनेक्शन, आपको ये बातें जरूर होनी चाहिए मालूम

परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए घर का वास्तु ठीक होना बहुत जरूरी है। किचन हर घर का अहम हिस्सा होता है और इसके लिए भी कुछ खास वास्तु टिप्स बताए गए हैं। रसोईघर के निर्माण, दशा-दिशा से लेकर इस्तेमाल होने वाले बर्तनों का आपके रोजमर्रा के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।


किचन में रखे बर्तन भी शुभता और अशुभता का कारक बनते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले बर्तन में कढ़ाई के बाद तवा ही आता है। हर घर में इसका प्रयोग रोजाना ही किया जाता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि तवे से जुड़े खास वास्तु टिप्स भी हैं जिनकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। खासतौर से घर का किचन संभालने वाली महिलाओं को तवे से जुड़े टिप्स तो जरूर मालूम होने चाहिए। किचन में सही दिशा में रखा हुआ तवा भी आपके जीवन को सकारात्मकता से भर सकता है।

दूसरों की नजर से दूर आपको अपने रसोईघर में तवा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां बाहर से आने वाले लोगों की नजर ना पड़े। बाहरी लोगों की नजर तवे पर पड़ना अशुभ माना जाता है।

तवे पर छिड़के नमक जब आप सुबह पहली रोटी पकाने जाएं तो उससे पहले तवे पर नमक छिड़क दें। इस उपाय से घर में अन्न तथा धन बना रहेगा। घर की समृद्धि और खुशहाली के लिए पहली रोटी किसी जानवर या पक्षी के लिए निकाल दें।

तवा न रखें उल्टा किचन में कभी भी तवा और कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक आपके ऐसा करने से घर में अचानक होने वाली घटनाओं में वृद्धि हो सकती है।

गर्म तवे पर न डालें पानी के छीटें कभी भी गर्म तवे के ऊपर पानी की बूंदें नहीं डालनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गर्म तवे पर पानी पड़ने से उत्पन्न होने वाली छन्न की आवाज आपके जीवन में परिशानियों की गूंज बनकर आ सकती है।